अर्की आजतक
दाड़लाघाट
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन में मंगलवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष में मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसमें एनएसएस वॉलिंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्या भीमा वर्मा ने सभी को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष व वर्तमान बीडीसी सदस्य मनोहर लाल ठाकुर सहित विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग शामिल रहे।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में निर्जला एकादशी के मौके पर मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया।विद्यालय के एनएनएस,एनसीसी और इको क्लब के बच्चों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों और बच्चों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया।





