February 5, 2026 3:31 pm

बुधवार को हुई बारिश से मिली लोगो को राहत

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे पिछले कई दिनों से बढ़ रही तपिश से लोगों को राहत मिली। करीब एक महीने से मौसम साफ रहने के कारण वातावरण काफी गर्म हो गया था,लोग तेज गर्मी के कारण पसीना पसीना हो रहे थे,चारों ओर पानी का संकट भी गहराने लगा था लेकिन बुधवार को अनायास ही गर्जना के साथ आसमान में बादल छाए और वातावरण को पर्याप्त वृष्टि की ठंडक से खुशनुमा बना दिया। इस जोरदार बारिश से किसान भी प्रसन्न नजर आ रहें हैं क्योंकि फसल की बुवाई को कुछ देरी अवश्य हुई लेकिन फिर भी बुवाई का समय अभी भी है। कृषकों में रूपचंद, कृपाराम,भागीरथ,दीनानाथ,किशोरी लाल,राजेंद्र कुमार,रोशन लाल,मनीराम, हरिचंद,बलिराम,रवि कुमार,श्याम चौधरी,सुमन गौतम,भरत,सनी चंदेल,मुकेश,राजू,बाबू राम शर्मा,प्रेम केशव,रोशन,प्रेम इत्यादि ने बताया कि यह खुशी की बात है कि सही समय पर मेघ बरस रहे हैं खेतों में नवी हो जाएगी तथा मक्की की बुवाई का यह सही समय है। अतः इस बारिश से किसान समय पर अपनी फसल लगा पाएंगे। कुछ लोगों ने पहले ही बुआई कर ली है उन्हें भी यह वर्षा लाभदायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Advertisement