अर्की आजतक
अर्की
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं करवाई गई। सुबह के सत्र में विद्यार्थियों का एकत्रीकरण किया गया। उसके उपरांत शारीरिक शिक्षा अध्यापक जयप्रकाश ने बच्चों को शारीरिक उषण व्यायाम करवाकर योगासन के लिए तैयार किया। दूसरे सत्र में मुख्य अध्यापक पी सी बट्टू ने सूर्य नमस्कार, सतत योग, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचंद्रासन, उत्कट आसन, तथा सूक्ष्म व्यायाम करवाए। अंतिम सत्र में छात्रों व अध्यापकों ने ध्यान लगाकर वातावरण को योगमय बना दिया । कार्यक्रम के अंत में नवी कक्षा के छात्र पंकज ने योग पर अपने विचार रखें दसवीं के छात्र कपिल शर्मा, लक्षिता व यशवी गुप्ता ने योग की क्रियायो को अपने दैनिक जीवन में अपना कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया मुख्य अध्यापक ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए अपील की हम सबको योग को अपने दैनिक जीवन का भाग बनाना चाहिए तभी इसका लाभ है । इस अवसर पर डीएचटी रामचंद्र, नरेंद्र कुमार, अंजलि, नरेश कुमार, हेमराज शर्मा, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे





