February 5, 2026 2:59 pm

चंडी (अर्की ) विद्यालय ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से मनाया योग दिवस।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आरती गुप्ता विशेष रूप से अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से मौजूद रही। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत मस्तराम अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के राजेंद्र ने विद्यार्थियों को योग की विस्तृत जानकारी दी व योग भी करवाया। मस्तराम शास्त्री ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को विशेष कर सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने बच्चों व सभी अध्यापकों को जूस बांटा। प्रधानाचार्य अमिता कौशल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन राकेश रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Advertisement