February 5, 2026 12:50 pm

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने समापन समारोह का आगाज सरस्वती मां के चरणों में दीप प्रज्वलन से किया। एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय चंदेल व क्षमा शर्मा के नेतृत्व में शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने स्वयंसेवकों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद जताया। इसके अलावा विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,प्रधानाचार्य मांगल सुरेंद्र शर्मा,अश्वनी,शिवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement