हिमाचल आजतक
कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ने प्रदेश सरकार के द्वारा पैन्शनरो को इस माह भी 9 तारिख को पैन्शन दिये जाने के जो आदेश जारी किये हैं, उसकी कड़े शब्दो मे नींदा की है।
कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने सरकार पर कर्मचारियो व पैन्शनरो को बांटने का आरोप लगाया।शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस माह कार्यरत कर्मचारियो को जो 1तारिख को वेतन दिये जाने के आदेश किये है, वे कशमीर व हरियाणा मे हो रहे चुनाव को देखते हुए किये है।अगले महिने से उन्हे भी 5 तारिख को ही वेतन मिलेगा। शर्मा ने कहा कि कर्मचारियो व पैन्शनरो को 5 व 10 तारिख को वेतन व पैन्शन दिये जाने के पीछे,सरकार का यह तर्क की सरकार ब्याज बचाना चाहती हैं, तो जिन कर्मचारियो व पैन्शनरो ने बैंकों से लोंन ले रखा उसका ब्याज क्या सरकार देगी। उन्होने कहा कि प्रदेश मे वितीय संकट के लिये खुद सरकार जिमेवार हैं। सरकार ने दर्जनों सलाहकारों,निगमों ,बोर्डो के चेयरपर्सन को मंत्री का दर्जा देकर पहले ही उन पर करोडों खर्च कर रही है। अब सेवा निवृत हो चुके वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को 2 व 3 वर्षो का सेवा विस्तार देकर और वितीय संकट खडा कर रही है।शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की वितीय स्थिति चर्मरा गई हैं और वितीय संकट पैदा हो गया है।
महा संघ की समन्वय समिति ने गत 9अगस्त को राज्य पाल महोदय को ज्ञापन सौंपा था,जिसमे उनसे राज्य सरकार को बर्खास्त कर यहा गवर्नर शासन लगाये जाने की मांग की थी। महासंघ की सभी 6 संगठनो की सयुक्त समन्वय समिति के प्रदेश,जिला व अन्य सभी इकाइयो के पदाधिकारी इसको लेकर शीघ्र ही शिमला मे धरना प्रदर्शन करेगे।
इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग ,रमेश योगीराज,राजेश जोशी,सोहन लाल,सत पाल,मोहन लाल भारद्वाज,चेत राम तंवर, हरदेव भारद्वाज व ओम राणा उपस्थ्ति रहे।





