February 5, 2026 2:28 pm

ऐतिहासिक चौगान अर्की में कलश स्थापना, विधिवत पूजा-अर्चना,पूर्ण आहूति व कंजक पूजन के साथ हुआ रामलीला का शुभारंभ।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की

अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में शारदीय नवरात्रों के दौरान चलने वाली रामलीला का शुभारंभ कलश स्थापना, विधिवत पूजा-अर्चना,पूर्ण आहूति व कंजक पूजन के साथ हुआ। इस दौरान रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा अर्की नगर पंचायत के विभिन्न मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन किया व डोडी देवधार से देवता का खंडा भजन-कीर्तन के साथ लाया गया । जानकारी देते हुए रामलीला क्लब अर्की के निदेशक हेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि रात्रि के समय रामलीला का मंचन गणपति वंदना के साथ शुरू हुआ । इस दौरान विष्णु दरबार, रावण वेदमति संवाद, शिव पार्वती संवाद, दशरथ दरबार, राम जन्म सहित कई मनमोहक दृश्यों का मंचन हुआ । जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Advertisement