हिमाचल आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में दो दिवसीय खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन का आयोजन किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की इस खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में राज कुमार पराशर जिला सोलन शिक्षा अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उनके साथ अमरीश शर्मा जिला साइंस सुपरवाइसर ने वशिष्ट अतिथि के रूप में और बाल विज्ञानं सम्मलेन के समन्वयक लछी राम ठाकुर मौजूद रहे I मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि , सभी अतिथियों, अन्य विद्यालयों से आये अध्यापकों और प्रतिभागी बच्चों का खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में स्वागत किया I मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की, उसके उपरान्त बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पेश की I स्थानीय विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि, वशिष्ट अतिथि, अध्यापकों और सभी प्रतिभागियों का इस खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में स्वागत किया I उसके उपरान्त उन्होंने बाल विज्ञान सम्मलेन में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रादान की I विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा व् प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल ने मुख्यातिही को शौल , टोपी व् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया साथ ही जिला साइंस सुपरवाइसर अमरीश शर्मा को भी समृति चिन्ह देकर सम्मनित किया I मुख्यातिथि ने प्रतिभागी बच्चों को बाल विज्ञान सम्मलेन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और साथ ही विद्यालय प्रबंधन को इस बाल विज्ञान सम्मलेन के आयोजन करवाने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की I अमरीश शर्मा ने दो दिवसीय खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में आने पर सबका धन्यवाद् और चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस को लेकर दिशा निर्देश दिए I विद्यालय प्रधानाचार्य ने बतया की इस सम्मलेन में 96 विद्यालयों से लगभग 500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं I सभी बच्चों और अध्यापकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई हैं I उसके उपरान्त खंड सतरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में की जाने वाली प्रश्नोतरी , विज्ञान नमूने , और गणित ओलिंपियाड गतिविधियाँ शुरू की गई I





