February 5, 2026 2:34 pm

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में “स्वदेशी जागरण मंच” द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जैविक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में “स्वदेशी जागरण मंच” द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के तहत जैविक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जसवंत ने डोंट बी जॉब सीकर, बी जॉब प्रोवाइडर का नारा दिया। हिमांशु शर्मा ने बताया कि 15-35 वर्ष के युवाओं को केंद्र में रखकर स्वावलंबी भारत अभियान चलाया जा रहा है। कैरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों से परिचित करवाने के लिए महाविद्यालय में समय-समय पर प्लेसमेंट सेल रोजगार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में कैरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल सह प्रभारी सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर,रचना तनवर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement