February 5, 2026 2:34 pm

दाड़लाघाट के छात्रों ने किया बाल मेले में शानदार प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित बाल मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मेले में लगभग 25 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इसमें अंडर-14 वर्ग में वॉलीबॉल और रेसिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि लंबी दौड़ में राधिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षक जयपाल के मार्गदर्शन में बच्चों ने यह परिणाम हासिल किए। विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों और उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियों की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Advertisement