हिमाचल आजतक
अर्की
प्राइमरी स्तर पर सात विद्यालयों व अपर प्राइमरी के चार स्कूलों ने लिया भाग
जिला सोलन के अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बाल मेले का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदेव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला घड़याच मोहनलाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस अवसर पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के लिए निर्धारित सभी 8-8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्राथमिक वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पंजपीपलू प्रथम व धेणा द्वितीय स्थान पर रहे ड्राइंग प्रतियोगिता में जघून प्रथम व झुण्डला द्वितीय स्थान पर रहे सोलो सॉन्ग में झुंडला प्रथम व धेणा द्वितीय स्थान पर रहे एकल नृत्य में सिमलटा प्रथम व जघून द्वितीय स्थान पर रहे समूह गान में जघूंन प्रथम वह झुण्डला द्वितीय स्थान पर रहे समूह नृत्य में जघून प्रथम व धेना द्वितीय स्थान पर रहे प्रश्नोत्तरी में धेना प्रथम व जघून द्वितीय स्थान पर रहे जबकि फन गेम म्यूजिकल चेयर में धेना प्रथम स्थान पर रही उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रश्नोत्तरी में जघून प्रथम व लड़ोग द्वितीय स्थान पर रहा भाषण प्रतियोगिता में घड़याच प्रथम व लढ़ोग द्वितीय स्थान पर रहा जबकि म्यूजिकल चेयर में लड़ोग प्रथम व जघुन द्वितीय स्थान पर रहा मंच संचालन सुनीता वर्मा प्रवक्ता हिंदी व शीला देवी प्रवक्ता अंग्रेजी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन मुख्य अध्यापिका राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग मनोरमा चड्ढा द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में बाल मेले के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच को बधाई दी प्रधानाचार्य अमरदेव शर्मा ने इस आयोजन के सफल होने में सहयोग देने के लिए सभी विद्यालयों से आए अध्यापक व स्थानीय एसएमसी कमेटी व सभी अभिभावको सहित सभी कर्मचारी वर्ग का धन्यवाद किया इस अवसर पर सभी के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया





