February 5, 2026 2:31 pm

हंस फाउंडेशन मेडिकल मोबाइल यूनिट अर्की यूनिट दो द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घड्याच और हाई स्कूल लडोग में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर ।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

हंस फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट अर्की की यूनिट दो ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल घड्याच और हाई स्कूल लडोग में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान सभी लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व और सेनेटरी पैड का सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार और डॉ आशीष के अलावा टीम के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Advertisement