हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की विधिवत शुरुआत सरस्वती पूजन और वंदन से हुई। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने संपूर्ण सीएससीए कार्यकारिणी और अन्य सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। सीएससीए अध्यक्ष के रूप में प्रीति शर्मा को शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष लक्ष्मी गिरी,सचिव इशिता और सह-सचिव वैभव भाटिया को प्राचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई। इसी के साथ कक्षा प्रतिनिधि,कला संकाय,वाणिज्य संकाय,सांस्कृतिक प्रतिनिधि,एनएसएस प्रतिनिधि,रोवर रेंजर्स प्रतिनिधि,खेल प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएससीए के महत्व को रेखांकित किया और नवगठित कार्यकारिणी को आशीर्वचन से फलीभूत किया। अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन में प्राचार्या और नवगठित कार्यकारिणी का भी धन्यवाद अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।





