February 5, 2026 12:56 pm

भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ की स्मनव्य समिति ने मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय मांगा ।मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को दिया पत्र

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने गत दिवस मुख्यमंत्री को एक पत्र उनके विशेष सचिव को उनके कार्यालय मे जाकर दिया जिसमे महासंघ की समन्वय समिति को वार्ता के लिये मुख्यमंत्री से समय मागा गया है ।कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता मे महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सचिव ने संघ की समन्वय समिति के साथ मुख्यमन्त्री की बैठक शीघ्र करवाये जाने को कहा।शर्मा ने कहा कि महासंघ की अन्य 7सहयोगी पैन्शनरो की सयुक्त समन्वय समिति के 15 सद्स्यो की सूची मुख्यमंत्री को भेजी गई है जो उनसे संघ की प्रमुख मांगो पर चर्चा करेगी तथा अपनी देय बकाया राशि के जल्दी भुगतान किये जाने की मांग करेगी और सचिवालय कर्मचारी संगठन के नेताओं को दिये गये प्रिवीलेज नोटिस को वापस लिये जाने की मुख्यमंत्री से अपील की जायेगी।

Leave a Reply

Advertisement