February 5, 2026 12:54 pm

अर्की क्षेत्र के दाड़ला के तहत समाणा टिक्कर में पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न होने से क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा  दिक्कतों का सामना

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की

अर्की क्षेत्र के दाड़ला उप मंडल के तहत समाणा टिक्कर में पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न होने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग के न तो कर्मचारी ही अपना दायित्व निभा रहे है और न ही अधिकारी कोई सुध ले रहे है।
समाणा टिक्कर गांव के रामलाल शर्मा, हेतराम शर्मा, भगत राम, विमला देवी, कांता देवी,धर्मपाल,विनीता शर्मा ने पेयजल आपूर्ति करने वाले की मेन पर अपनी मनमर्जी करने व पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग के अधिकारी कनिष्ठ अभियंता को बार बार शिकायत करने के बाबजूद भी समस्या का हल नही हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इस गांव में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति की जाती है वह भी बहुत थोड़ी।
ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वह इस गांव को सही व समुचित ढंग से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के विधायक मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस बारे सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता से बात करने पर उनका कहना है कि लाइन में प्रॉब्लम आ रही है फिर भी विभाग ग्रामीणों की पानी की समस्या का जल्द ही समाधान करेगा।

Leave a Reply

Advertisement