February 5, 2026 12:55 pm

11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

दाड़लाघाट

विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता ई.सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान 30 अक्टूबर को विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत कुंद,खडोन,हारड़ा,थाच,नलाग,डिनण,क्यारड़,बेमु,गतेड़,चनारडी,गानणा,कालर जेरी,आली,भुरजनी,कंदराईली,दसेरन्,मेहरन,कालर वाला व इसके आसपास के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा को रख रखाव के कार्य अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Advertisement