कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
आस्था कालेज ऑफ एजुकेशन (बीएड कालेज) कुनिहार में फ्रेशर पार्टी व नववर्ष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित इस समारोह में संस्थान की प्रधानाचार्या किरण बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदन के साथ किया गया।
कालेज प्रवक्त जयपाल सिंह ने बताया कि बताया कि कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया था। उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम चरण का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही। इसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। इस दौरान कमलदीप को मिस्टर व तनवी को मिस फ्रेशर चुना गया। जबकि रितिक और वंदना को फस्र्ट रनरअप, संजय को मिस्टर पर्सनेलिटी और कुसुम को मिस परसोना चुना गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रशिक्षुओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमें रोहित एवं ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना, आकृति एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य, खुशबू एवं ग्रुप द्वारा भांगड़ा, कृतिका एवं ग्रुप द्वारा नाटी, पंकज एवं ग्रुप द्वारा लेजी नृत्य, तनवी एवं ग्रुप द्वारा पंजाबी नृत्य, सिमरन एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा आरची, आरती, दीपा व पायल द्वारा एकल नृतय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्रधानाचार्या व मुख्यातिथि किरण बाला ने सभी प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रवक्ता सीएल भारद्वाज, अमिता, शिवानी, पूजा, राजन, आशा व लवली भी मौजूद रहे।





