11/02/2025 4:24 am

दिल्ली की नांगलोई सीट पर रोहित चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे शशिकांत शर्मा।

[adsforwp id="60"]

अर्की ब्यूरो
दिल्ली में 05 फरवरी को विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे है।
इस चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की नांगलोई विधानसभा सीट पर रोहित चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय युवा कांग्रेस ने हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है।
शशिकांत शर्मा नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
शशिकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है वह उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply