11/02/2025 5:13 am

सिविल अस्पताल कुमारसैन को दिया जाएगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्ज़ा

[adsforwp id="60"]

विनोद (नारकंडा)
सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्ज़ा दिया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी। गौर रहें कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में एक- एक आदर्श स्वास्थ्य प्रदेश सरकार द्वारा खोलने की योजना है। जिसके लिए सरकार ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। लेकिन पुरानी अधिसूचना में ठियोग कुमारसैन विधान सभा क्षेत्र में सिविल अस्पताल ठियोग को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की योजना थी लेकिन कुमारसैन की जनता के हस्तक्षेप व आपत्तियां दर्ज होने के कारण अब सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र का दर्ज़ा दिया जाएगा जिसके लिए अब नए सिरे से सरकार द्वारा अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब आदर्श स्वास्थ्य केंद्र ठियोग में नहीं बल्कि कुमारसैन में खोला जाएगा। जिसके लिए शीघ्र अधिसूचना भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में सभी विधान सभा क्षेत्र में एक -एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र सरकार द्वारा खोले जाने की योजना है जिसके लिए प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। बता दें कि इन आदर्श स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों से सम्बन्धित हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे तथा अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के मध्य नज़र सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र का दर्ज़ा दिया जाएगा। सिविल अस्पताल कुमारसैन में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है व शीघ्र सिविल अस्पताल कुमारसैन को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि सिविल अस्पताल कुमारसैन के नए भवन का उद्घाटन पूर्व भाजपा सरकार के दौरान आनन- फानन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था। जबकि इस भवन का शिलान्यास कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था।

Leave a Reply