February 5, 2026 2:59 pm

डीएसपी संदीप शर्मा ने नशे, यातायात और साइबर क्राइम पर विद्यार्थियों को किया जागरूक।

[adsforwp id="60"]

अर्की

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) में डीएसपी संदीप शर्मा ने विद्यालय में विद्यार्थियों को नशाखोरी, यातायात और साइबर क्राइम बारे सचेत किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के लिए करना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से बच्चों के समक्ष रखा। उन्होंने यातायात नियमों को भी बच्चों से सांझा करते हुए सभी से उनका पालन करने का आवाह्न किया। डीएसपी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आस- पड़ोस में कोई बच्चा यदि नशा कर रहा है तो उसके घर और विद्यालय में जानकारी जरूर दें। ऐसा करना हमारा सामाजिक उत्तरदायित्व है। गौरतलब हो कि डीएसपी संदीप शर्मा ने इस विद्यालय को गोद भी लिया है। प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Advertisement