गोयला
/ पवन कुमार सिंघ
विद्युत उपमंडल गोयला के सहायक अभियंता सुभाष कपूर ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रणाली मंडल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड नालागढ़ के द्वारा 220/66/33/11 केवी सब स्टेशन काठा (बद्दी) का नियोजित सामान्य रखरखाव के कारण उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में 27 अप्रैल रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहनी थी, जिसे कुछ तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया है।





