December 13, 2025 3:56 pm

चंडी (अर्की) विद्यालय में आम सभा और पुस्तकालय प्रदर्शनी का आयोजन।

[adsforwp id="60"]

अर्की

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने की। विद्यालय की अनेक गतिविधियों व वर्दी से संबंधित आमसभा में अभिभावकों द्वारा सहमति ली गई। इस अवसर पर आमसभा में अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि एसएमसी अभिभावकों व अध्यापकों के बीच तालमेल से ही पढ़ाई में गुणात्मक सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रदर्शनी भी लगाई गई। पुस्तकालय प्रभारी मोहिंद्रा ने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया। सभी अभिभावक व एसएमसी के सदस्यों तथा विद्यालय के बच्चों ने इस प्रदर्शनी को देखा व इसकी सराहना की। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply