December 8, 2025 8:35 pm

एस वी एन विद्यालय कुनिहार की छात्रा शगुन ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में 10 वाँ स्थान हासिल कर रचा इतिहास। विद्यालय में पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर मनाया जोरदार जश्न।

[adsforwp id="60"]

कुनिहार
हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जमा 2के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एस वी एन विद्यालय की छात्रा शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। गौर रहे कि 2023 में 10 वीं की वार्षिक परीक्षा में भी शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल किया था।

टॉप टेन में जगह बनाने वाली एसवीएन कुनिहार की छात्रा शगुन ठाकुर ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है।
एचपी बोर्ड के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का शनिवार को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जहां, शगुन ने जमा 2 कक्षा में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान व कुनिहार क्षेत्र में टॉप किया है।
शगुन ने 472/500 ,94.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के साथ साथ कुनिहार क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। शगुन का फूलमालाओं व पटाखे फोड़कर जोरदार स्वागत किया गया।शगुन ठाकुर ने बातचीत में बताया कि उसने पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई की। जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
शगुन ने बताया कि उसका सपना आई एस ऑफिसर बनना है। छात्रा ने इसका श्रेय अपने अधयापकों , अपनी माता बंधु पाल व अपने मित्रों को दिया है। शगुन ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन के ही घर पर रहकर पढ़ाई की है।
शगुन के पिता इस दुनिया में नही है। व माता आंगनवाड़ी मे शिक्षिका है। शगुन का कहना है कि उनका लक्ष्य एक आई एस बनकर लोगों की सेवा करना है। वहीं विद्यालय चेयर मैन टीसी गर्ग ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विद्यालय अध्यापकों व अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान है जिनकी कड़ी मेहनत से एस वी एन विद्यालय निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहा है।जिसके लिए एस वी एन परिवार की ओर से सभी को बधाई देता हूं। चेयरमैन टीसी गर्ग ने शगुन को मिठाई खिलाकर 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।शगुन की माता बंधु पाल ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।इसकी मेहनत व एस वी एन विद्यालय को इस उपलब्धि का श्रेय जाता है। एस वी एन विद्यालय हमेशा बच्चो के भविष्य की सोच के साथ खड़ा रहता है। वही इस मौके पर विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग पुष्पा गर्ग ,विद्यालय प्रधानाचार्य पदमनाभम ,रामेश्वर लाल, विद्यालय स्टाफ सहित बच्चे व अभिभावक गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Recent News

शिक्षा का सही उद्देश्य युवाओं को उत्तरदायी बनाना – डॉ. शांडिलगुणात्मक स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी1.27 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र लोगों को समर्पित

शिक्षा का सही उद्देश्य युवाओं को उत्तरदायी बनाना – डॉ. शांडिलगुणात्मक स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी1.27 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य केन्द्र लोगों को समर्पित

Advertisement