दाड़लाघाट
नवजीवन युवा संगठन म्याना-घ्याना के सौजन्य से ग्राम पंचायत धुंदन के म्याना गांव में सड़क किनारे और श्मशान घाट के आसपास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बांस,बेहड़ा,गुलमोहर,आंवला,जामुन और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 150 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सबसे वरिष्ठ नागरिक देवी दत्त शर्मा ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संगठन के प्रधान योगेंद्र गौतम ने बताया कि नवजीवन युवा संगठन कई वर्षों से ऐसे पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने बीओ अशोक कुमार का पौधे उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस मौके पर नरेश कुमार,अनिल कुमार,संजय कुमार,नरेंद्र कुमार,राजीव गौतम,विनीत गौतम,सुरेश गौतम,राजेश गौतम,सुशील गौतम और पवन गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




