February 5, 2026 2:54 pm

दाड़लाघाट महाविद्यालय में किया गया फ्रेशर पार्टी नवागमन कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में फ्रेशर पार्टी नवागमन आयोजित की गई। इस समारोह में बतौर मुख्यतिथि प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने शिरकत की। प्रथम वर्ष के नवागंतुकों का स्वागत द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। समारोह की शुरूवात सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से की गई। इशिता और तनिषा ने मंच संचालक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गई। बीए प्रथम वर्ष से गीतांजलि को मिस फ्रेशर व बी कॉम प्रथम वर्ष से मिस्टर फ्रेशर मयंक गुप्ता बने। इसके इलावा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को बेस्ट अटायर,बेस्ट पर्सनेलिटी व डांसिंग क्वीन जैसे टाइटल भी दिए गए। प्राचार्या ने मिस फ्रेशर को क्राउन व मिस्टर फ्रेशर को ब्रोच पहनाकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी फ्रेशर्स को गिफ्ट देकर प्राचार्या ने सम्मानित किया। प्रचार्या डॉ रुचि रमेश ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को अनुशासन और ईमानदारी से जीवन जीने का भी संदेश भी प्राचार्या ने दिया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement