दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय में विगत एक सप्ताह से वूमेन सेल के अंतर्गत स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वूमेन सेल की प्रभारी सह आचार्य मार्गरेट सेबेस्टियन ने बताया कि इस दौरान वूमेन सेल ने स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। स्तनपान सप्ताह की शुरुआत पोस्टर मेकिंग से की गई। इसके साथ स्तनपान जागरूकता को घर घर तक पहुंचाने के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के इक्कीस महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की छात्रा रही जिसे एम्बेसडर ऑफ न्यू जेनरेशन का खिताब भी दिया गया। दूसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुमारसेन व तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय धामी की छात्रा रही।इसके अतिरिक्त स्तनपान पर शपथ ग्रहण भी करवाई गई। स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह पर डॉ मीना शर्मा ने स्तनपान,न्यूट्रीशन व हेल्थी लाइफस्टाइल पर व्याख्यान दिया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वुमेन सेल की प्रभारी और सदस्यों को सफल स्तनपान समारोह आयोजित करने पर बधाई दी। इसी के साथ अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्तनपान से जुड़े भ्रामकों को तोड़ कर इससे जुड़ी जागरूकता को घर घर तक पहुंचाने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।





