February 5, 2026 2:55 pm

एस वी एन विद्यालय कुनिहार की छात्रा शगुन ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश में 10 वाँ स्थान हासिल होने पर शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जमा 2 के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एस वी एन विद्यालय की छात्रा शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल कर इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के के लिए शिमला पीटर ऑफ में प्रदेश के दश जमा दो में टॉप टेन में रहे बच्चों को प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सम्मानित किया। गौर रहे कि 2023 में 10 वीं की वार्षिक परीक्षा में भी शगुन ने प्रदेश भर में 10 वाँ स्थान हासिल किया था।

टॉप टेन में जगह बनाने वाली एसवीएन कुनिहार की छात्रा शगुन ठाकुर ने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। जहां शगुन पाल ने जमा 2 कक्षा में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान व कुनिहार क्षेत्र में टॉप किया है।
शगुन ने 472/500,94.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के साथ साथ कुनिहार क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। शगुन पाल से बातचीत में बताया कि उसने पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई की। जिसके चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
शगुन ने बताया कि उसका सपना आई एस ऑफिसर बनना है। छात्रा ने इसका श्रेय अपने अधयापकों , अपनी माता बंधु पाल व अपने मित्रों को दिया है। शगुन ने बताया कि उसने बिना ट्यूशन के ही घर पर रहकर पढ़ाई की है। शगुन पाल का लक्ष्य एक आई एस बनकर लोगों की सेवा करना है। वहीं विद्यालय चेयर मैन टीसी गर्ग ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए शगुन पाल का बहुत बड़ा योगदान है जिसकी कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है ।शगुन ने दसवीं कक्षा में भी प्रदेश में दशांवा स्थान हासिल कर विद्यालय, कुनिहार क्षेत्र व जिला का नाम रोशन किया था। वहीं शगुन की माता बंधु पाल ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।इसकी मेहनत व एस वी एन विद्यालय को इस उपलब्धि का श्रेय जाता है। वही विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग पुष्पा गर्ग ,विद्यालय प्रधानाचार्य पदमनाभम , रामेश्वर, गुरप्रीत बाजवा व विद्यालय स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए शगुन को शुभकानाएँ दी।

Leave a Reply

Advertisement