February 5, 2026 2:55 pm

कुमारसेन महाविद्यालय में नशामुक्त भारत के तहत व्याख्यान का आयोजन

[adsforwp id="60"]

विनोद खाची कुमारसैन
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में वीरवार को डॉक्टर संतोष शर्मा और प्रोफेसर लीना शर्मा के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल कुमारसैन से डॉक्टर निवेदिता बतौर मुख्यातिथि व रिसोर्स पर्सन उपस्थित रही। गौर रहे कि कार्यक्रम का उद्वेश्य छात्रों को नशे के दोष प्रभाव तथा नशे से होने वाले नुकसानों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यातिथि व रिसोर्स पर्सन रही डॉक्टर निवेदिता ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष प्रभाव व इसके बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा एक धीमी मौत है। उन्होंने कहा नशा एक स्वस्थ आदमी को भी अधमरा बना देती है। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं से आह्वाहन किया कि वे नशे जैसी जान लेवा बीमारी से दूर रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने चिकित्सक अधिकारी का महाविद्यालय आने और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय कुमारसैन में समय समय पर नशे को लेकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया जाता है। इस अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में डॉक्टर संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने कि शपथ ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Advertisement