सोलन ( चंडी )
पवन कुमार सिंघ
श्री बालमुकंद एपेक्स अस्पताल सोलन द्वारा वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श लें। ECG, ब्लड शूगर, बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम की जांच), नर्व कंडक्शन (नसों की जांच) जैसी जांचें निःशुल्क की जाएंगी। जांच के बाद आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। कैम्प के मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य टेस्टों में 25% तक की छूट मिलेगी। रोगी अपनी पुरानी पर्ची, रिपोर्ट और दवाइयां साथ लेकर आएं अधिक जानकारी और समय लेने के लिए श्री बालमुकंद एपेक्स अस्पताल, सोलन के नंबर 9418384981/80912182 पर सम्पर्क करें यह शिविर सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।





