February 5, 2026 2:56 pm

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से एकत्व वन अभियान के तहत दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट,

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से एकत्व वन अभियान के तहत दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के सदस्यों ने करीब 50 पौधे लगाए। इस मौके पर मिशन के अनुयायियों व सेवादारों ने ईएसआई अस्पताल से अंबुजा चौक दाड़लाघाट तक एक जागरूकता रैली भी निकाली। मिशन के स्थानीय मुखी विद्यासागर ठाकुर ने बताया कि संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में आयोजित संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट में वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि जहां नए पौधे लगाए गए,वहीं पिछले वर्ष लगाए गए वृक्षों की देखभाल एवं रखरखाव का कार्य भी किया गया।

Leave a Reply

Advertisement