दाड़लाघाट
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा अर्की मंडल की बैठक का आयोजन आज शिव मंदिर दाड़लाघाट में गंगा राम की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई जिसमें संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला परिषद वार्ड और पंचायत स्तर पर मोर्चा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष गंगा राम ने जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट से उमेश कुमार को वार्ड अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया जिसे सभी मौजूद सदस्यों द्वारा समर्थन कर उन्हें दाड़लाघाट जिला परिषद वार्ड अध्यक्ष मनोनीत करने की अनुशंसा प्रदेश प्रधान सचिव को भेजी। इस बैठक में मुख्य रूप से सी डी बंसल प्रदेश संगठन सचिव, ओम भाटिया प्रदेश संगठन संयुक्त सचिव, पी एन बंसल, जिला सोलन मुख्य संरक्षक, गंगा राम अर्की मंडल अध्यक्ष, राकेश चौहान और कमल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष, बद्री दास, मुख्य सलाहकार, परस राम, उप सलाहकार, करम चंद चंदेल कोषाध्यक्ष और दिनेश कुमार, कमलजीत आदि उपस्थित रहे।





