February 5, 2026 2:55 pm

वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर पट्टा जयनगर पंचायत के 50 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
अर्की विधान सभा के अंतर्गत विकास समिति के सौजन्य से वृंदावन हरिद्वार की यात्रा समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर द्वारा निशुल्क व पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ अनवरत जारी है।अर्की विधान सभा की 72 पंचायतों के लोगो को वृंदावन यात्रा करवाने का संकल्प को पूरा करते हुए मंगलवार 19 अगस्त को चौथे चरण में
वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर पाँचवी बस में पट्टा जयनगर पंचायत के करीब 52 राधा कृष्ण प्रेमी श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवाकर ठाकुर परिवार द्वारा तिलक व मीठा मुँह करवा कर यात्रा पर रवाना किया ।
इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एव स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे ।
कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों सहित यमुना जी के दर्शन करेंगे ।मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि ,द्वारिकाधीश जी के दर्शन के पश्चात गोवर्धन,बरसाना ,गोकुल व रमण रेती होते हुए यात्रा 22 अगस्त की शाम को हरिद्वार पहुंचेगी ।23 अगस्त को सुबह की गंगा आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त पावंटा साहिब होते हुए शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।
समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि गंगा मैया व राधा कृष्ण जी के आशीर्वाद से वृंदावन हरिद्वार यात्रा 25 जुलाई से आरंभ हुई थी व आज चौथे चरण में पट्टा जयनगर पंचायत के 52 राधा कृष्ण भक्तों को यात्रा पर भेजा गया ।आगे भी जब तक गंगा मैया व राधारानी सहित भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा इसी तरह बुजुर्ग महिलाओं सहित यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए यात्रा जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Advertisement