कुनिहार
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जिला सतरीय स्वंत्रता परेड में भाग लेने वाले 8 छात्रों को किया सम्मानित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की विद्यालय से 7 स्काउट्स राघव , शिवम् ,अभिनव ,आयुष , पारस, पारुल , आदित्य और एक एन एस एस सवयंसेवक निशांत ठाकुर का जिला सतरीय स्वंत्रता परेड के लिए चयन हुआ था I जिसका चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उप- निदेशक स्कूल शिक्षा (उच्च) जिला सोलन के मार्ग दर्शन से थोडो ग्राउंड सोलन में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किया गया था I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमे बड़ी गर्व बात है की इन बच्चों ने जिला स्तर पर 15 अगस्त स्वंत्रता परेड में भाग लिया है I उन्होंने बताया की बताया की स्वंत्रता परेड के उपरान्त इन सभी इकाइयों के बच्चों को स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनि राम शाण्डिल द्वारा प्रश्त्री प्रत्र भी प्रदान किये गये I विद्यालय आने पर विद्यालय अध्यक्ष द्वारा इन सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया I उन्होंने इन सभी बच्चों , एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, पुर्शोतम लाल , स्काउट्स एंड गाइड्स प्रभारी संजय शर्मा व् पिंकी कुमारी को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा , उप-प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व सभी अध्यापकों ने इन सभी बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी I





