February 5, 2026 2:55 pm

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के शूटरों ने 30वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]

सोलन (कसौली)
पवन कुमार सिंघ

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के शूटरों ने 30वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस चैम्पियनशिप में स्कूल के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशी अरोड़ा ने राइफल एन.आर. यूथ वीमेन इंडिविजुअल में स्वर्ण पदक जीता, 379/400 अंक प्राप्त किए। गरिमन ने10 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ मेन चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया, 545/600 अंक प्राप्त किए। रौनक गुलिया ने10 मीटर पिस्टल एन.आर. यूथ मेन इंडिविजुअल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, 374/400 अंक प्राप्त किए। वीरेन गुलिया ने10 मीटर पिस्टल एन.आर. यूथ मेन इंडिविजुअल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, 370/400 अंक प्राप्त किए। गिरीश कुमार ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया, 353/400 अंक अर्जित किए। अंश कौशल और लक्ष्य कौशल ने नॉर्थ ज़ोन ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इन छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता विद्यालय की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और खेलों के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

Leave a Reply

Advertisement