March 4, 2026 3:29 pm

अर्की विकास समिति द्वारा करवाई जा रही निःशुल्क वृंदावन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह।यात्रा के सातवें चरण में ग्राम पंचायत डुमैहर व बलेरा की करीब 102 श्रद्धालुओं को किया रवाना।

[adsforwp id="60"]

अक्षरेश शर्मा


अर्की विकास समिति द्वारा चलाई जा रही निशुल्क वृंदावन यात्रा के सातंवे चरण में दो बसों को रवाना किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत डुमैहर व बलेरा के करीब 102 बजुर्ग महिलाएं , पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। इस पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एवं स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे ।
गौरतलब है कि संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर द्वारा वर्ष 2022 में हुवे विधानसभा चुनाव के दौरान किये गए वादे के अनुसार सभी को निशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा में भेजा जा रहा है।
संयोजक अर्की विकास समिति राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी के आशीर्वाद से ही यात्रा करवाई जा रही है। यात्रा के सातवें चरण में आज दो बसों को रवाना किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत डुमैहर व बलेरा के करीब 102 श्रद्धालु मौजूद थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं को लेकर जिलाधीश सोलन द्वारा जारी अधिसूचना के कारण चार पांच दिनों का विलंभ हुवा था । भविष्य में यात्रा निरन्तर जारी रहेगी व अर्की निर्वाचन क्षेत्र की सभी बजुर्ग महिलाओं व पुरषों को निशुल्क वृंदावन धार्मिक यात्रा के लिए भेजा जाएगा।

Leave a Reply