राजकीय महाविद्यालय अर्की में नवागंतुक अभिनंदन ( फ्रेशर पार्टी ) समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत सत्र 2025 – 26 में विभिन्न संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन वरिष्ठ छात्रों द्वारा किया गया।
इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों को तीन स्तरीय राउंड से गुजरना पड़ा। पहला राउंड रैंप वॉक तथा इंट्रोडक्शन राउंड रहा। दूसरे राउंड में विद्यार्थियों के टेलेंट को परखा गया। तीसरा राउंड प्रश्नोत्तरी राउंड रहा जिसमें फ्रेशर से सवाल किए गए। इन राउंड के आधार पर फ्रेशर्स में से मिस्टर फ्रेशर तथा मिस फ्रेशर के अतिरिक्त रनर अप छात्रा, रनर अप बॉयज , मिस परसोना, मिस कॉन्फिडेंट का चयन किया गया।

मिस फ्रेशर अपर्णा तथा मिस्टर फ्रेशर विनायक कौशल को चुना गया। रनर अप का ताज गर्ल्स में नंदिनी शर्मा तथा बॉयज में धीरज को पहनाया गया। मिस परसोना भूमिका रही तथा मिस कॉन्फिडेंट प्रिया ठाकुर को चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने नवागंतुकों संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन को पूर्ण करवाने में विद्यार्थियों की ही भूमिका रही। स्वतंत्र रूप से ऐसे आयोजनों को कंडक्ट करवाने में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे प्रबंधकीय कार्य सीखते हैं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। ऐसे गुण भविष्य में उन्हें उनके मुकाम तक पहुंचाने में अवश्य सहायक होंगे । उन्होंने नवागंतुकों को आगे संबोधित करते हुए कहा कि इन तीन वर्षों में वे इस महाविद्यालय से जो सीख कर जाएंगे उसे भविष्य में अपने करियर को उज्ज्वल बनाने में कार्यान्वित करें ।





