March 4, 2026 8:37 pm

अर्की महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा और नशा निवारण जागरूकता पर निकाली गई विशाल रैली।

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में एंटी ड्रग क्लब, सड़क सुरक्षा क्लब, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल रैली तथा विभिन्न अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. सुनीता शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नशा-मुक्त जीवन और यातायात नियमों का पालन करने से हम अपने और दूसरों के जीवन और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते है। कार्यक्रम में डॉ. हेम राज सूर्या, प्रो. सोहन नेगी, डॉ. जितेन्दर ठाकुर, प्रो. ज्योति और प्रो. सुमन उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के वाहनों की नशीली वस्तुओ संबंधी चेकिंग भी की गई। इसके बाद कॉलेज से बातल चौक अर्की तक रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से तंबाकू व चिट्टे के दुष्प्रभावों पर छात्रों एवं जनता को जागरूक किया। सड़क सुरक्षा नियमों का सही पालन करने वाले चालकों को विद्यार्थियों ने सराहना स्वरूप चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया, जबकि बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चल रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। छात्रों ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply