December 15, 2025 10:21 am

गणपति एजुकेशन सोसायटी में अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
गणपति एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वर्ष इसे एक समावेशी कार्यक्रम के रूप में भी मनाया गया।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के साथ पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलो का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में जूली (समन्वयक) IED समग्र शिक्षा सोलन उपस्थित रहीं।
उनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद एनजीओ द्वारा अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया गया, तथा तत्पश्चात उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एनजीओ निदेशक रोशन लाल शर्मा जी ने NGO में दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
इसके बाद जेएनवी कुनिहार के छात्रों ने समूह गान गाया और उसी स्कूल के योगेश गुप्ता ने विकलांगता पर अपने विचार व्यक्त किए।इसमें मुख्य अतिथि ने कुर्सी दौड़, नींबू दौड़ और जलेबी दौड़ का आयोजन किया, जिसमें बच्चों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों में उनकी प्रस्तुतियों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। जेएनवी कुनिहार के छात्रों को भी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित जेएनवी कुनिहार से डॉक्टर शंकर और योगेश पाठक सहित 100 लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply