January 23, 2026 3:34 pm

बद्दी में जिला पटवारी कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित

[adsforwp id="60"]

बद्दी में उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में जिला पटवारी कानूनगो महासंघ की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पटवारी कानूनगो द्वारा फील्ड स्तरीय विभिन्न समस्याओ पटवार भवनों की स्थिति, इंटरनेट सुविधा, पदोन्नति से जुड़े मामले, लंबित मानदेय, लंबित वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट तथा अन्य फील्ड संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी नालागढ़ संजीव धीमान, नरेंद्र कुमार, तहसीलदार बद्दी सतेंद्र जीत, जिला पटवार कानूनगो महासंघ के प्रधान सुमित ठाकुर, महासचिव तरितू शर्मा, सदस्य विक्की, अमनदीप सिंह, दिनेश कपिला, रवि वर्मा, चंदन गुप्ता, कृष्ण प्रकाश, प्रवीण शर्मा, महेश तनवर, निशा राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply