February 5, 2026 2:53 pm

महाराजा पदम् देव सिंह स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब कुनिहार द्वारा आयोजीत हिम एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -5 का हुआ समापन ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से हिम एकादश क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का समापन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी संदीप सोनी ने बतोर मुख्यतिथि शिरकत की । कमेटी द्वारा मुख्यातिथी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया ।
एहसास क्लब के अध्यक्ष हरजिंदर ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्व० राजेश ठाकुर की स्मृति में आयोजित की जाती है ।राजेश का क्रिकेट के प्रति लगाव व समर्पण को याद करते हुए पिछले दो वर्षों से यह क्रिकेट प्रतियोगिता क्लब करवाता आ रहा है,जिससे उनकी उपस्तिथी को इस प्रतियोगिता में ज़िंदा रखने का प्रयास आगामी समय मे भी जारी रखेगा व प्रतियोगिता को सफल बनाने मे स्वर्गीय श्री रजेश ठाकुर के छोटे भाई अशोक ठाकुर के सहयोग के लिये उनका तह दिल से आभार जताया गया।
आज प्रतियोगिता का फाइनल मैच चौधरी एकादश स्पाटू व आर्यनस एकादश अर्की के मध्य खेला गया,जिसमे चौधरी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर मे अपने सभी विकेट गवां कर 141 रन बनाने मे कामयाब रही जिसमे चौधरी एकादश टीम की तरफ से जतिन ने 42 रनो की अहम परी खेली वहीं उनके साथ भावेश ने 22 रन व आर्यन ने 30 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से ठोस शुरुआत दी ,जिसकी बदौलत टीम 142 रनो का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने मे सफल रही। आर्यनस एकादश की तरफ से अश्वनी, यशमित, व नितेश गोरसी ने 2,2 विकेट अपने नाम किये, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी आर्यनस एकादश की टीम निर्धारित 15 ओवर मे 6 विकेट खो कर 96 रन ही बना सकी,जिसमे अंकित चौधरी ने 31 रनो का योगदान दिया वहीं उनके साथ प्रारम्भिक बल्लेबाज वीरू ने 17 रन की परी खेली मगर चौधरी एकादश की स्पिन गेंदबाजी के जाल में आर्यनस एकादश की टीम फ़सी रह गई । गोल्डी ने तीन ओवर मे 9 रन देकर 2 विकेट लिए व जतिन, अजय, युवी, जतिन ने एक एक विकेट अपने नाम किया l
मुख्यातिथि संदीप सोनी ने ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों के लिए युवाओं को बधाई दी व अपनी तरफ से 21000 की सहयोग राशि क्लब को दी।
इस अवसर पर हिम एकादश कमेटी के अध्यक्ष दलजीत कंवर, राहुल कंवर,विनीत ठाकुर ,ऋषभ कंवर, सनी कंवर, मुकुल, अंकुर ठाकुर आदि उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Advertisement