दाड़लाघाट
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दाड़लाघाट कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाले 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्की संजय अवस्थी ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की पत्रिका बाघल दर्पण का भी विधिवत विमोचन किया। अपने संबोधन में विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को पहचान मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपक गजपति ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए 21,000 रुपये की राशि भेंट की, जबकि दस कम्प्लेक्स विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मिठाई हेतु 11,000 रुपये की राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर बाघल लैंड लूजर सभा अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपाध्यक्ष ऋषि राज गांधी, अर्की कश्लोग दाड़ला मांगू परिवहन सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, विद्या सागर ठाकुर, मनोज गौतम, राजेंद्र पंवर, नरेश अवस्थी, तिलक गौतम, मदन शर्मा, मनसा राम वर्मा, हेमराज गौतम, नरेश, पूर्व अध्यक्ष सैनिक परिवहन दाड़ला रोशन ठाकुर, संत राम पंवर, कर्मचंद, ललित गौतम, राम लाल ठाकुर, तरुण गौतम, सुरेंद्र ठाकुर, ओम भाटिया, दलीप बंसल, विवेक शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष दीपक गजपति, हंसराज शर्मा, विजय चंदेल, तेजेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, भोपाल सिंह, बलदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।





