February 5, 2026 2:53 pm

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट द्वारा एनसीसी (नौसेना) कैडेट्स के लिए कांगरीधार में ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। इसके अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, साहस, आत्मविश्वास तथा देशभक्ति की भावना का विकास करती हैं। इसी कड़ी में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट द्वारा एनसीसी (नौसेना) कैडेट्स के लिए कांगरीधार में ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास करना था। इस ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें एनसीसी कैडेट्स के साथ सीटीओ सुरेन्द्र कुमार तथा 10 अन्य शिक्षक शामिल रहे। ट्रेकिंग प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुई।
ट्रेकिंग के दौरान विद्यार्थियों को पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षित रूप से चलने, प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मनिर्भरता और साहस का विकास देखने को मिला। इस अवसर पर अध्यक्ष एलएमसी एवं सीएमओ (नॉर्थ) एसीएल मुकेश सक्सेना ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उठाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Advertisement