February 5, 2026 2:55 pm

भारत विविधताओं का देश,संस्कृति एवं परंपराओं के साथ सभी धर्मो का करे सम्मान

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
कुनिहार स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आज तुलसी पूजन एवं हवन का पावन आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन से हुई, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता कोंडल ने हवन किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
प्रधानाचार्या श्वेता कोंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है और हमें अपनी संस्कृति व परंपराओं के साथ-साथ सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को “एकता में विविधता” का संदेश दिया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सह-अस्तित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में विद्यालय में क्रिसमस पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने भी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्य एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सदैव प्रेम, शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
यह संयुक्त आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक सीख बनकर उभरा कि सभी त्योहार हमें जोड़ने और एक-दूसरे को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Advertisement