कुनिहार
दिसंबर 2025 को SOP के मुताबिक पुलिस पैनशर वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक उप पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सोलन पुलिस लाइन में आयोजित हुई। जिसमें सर्व प्रथम एसोशिएशन की तरफ से पुलिस अधीक्षक महोदय का हर पुलिस पैनशर के निधन होने पर पुरी तरह से गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम सम्मान प्रदान करने पर बहुत धन्यवाद किया गया और जो पैनशर इस अवधि में स्वर्ग सिधार गए उनकी आत्मशांति के लिए 2मिनट का मौन रखा गया ,जिसके बाद निम्नलिखित मांगों को स्वीकार करने के बारे आग्रह किया गया।
1 मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सभी मैडिकल बिलों का भुगतान एक महीने के अंदर होना चाहिए।
2 पुरे जिला में मोबाइल कटिंन हर थाना क्षेत्र में जानी चाहिए।
3 पुलिस भर्ती में पुलिस पैनशर व कर्मचारी के बच्चों को कुछ सिटे आरक्षित हो।
4 रिटायर होने के 6 महीने पहले प्रमोशन डियु होने पर अगला रैंक दिया जाए।
5 पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस पेंशनर के निधन होने पर अंतिम सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा दिए जाने और कुछ राहत राशि प्रदान की जाए जैसा कि उन्होंने मुलाकात के समय वायदा किया था।
6 अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी अधिकारी रिटायर होने पर फौजी तर्ज परअपनी वर्दी पहन कर घर आए तो उस पर कोई एतराज नहीं होना चाहिए।
7 पुलिस कैंटीन में रिटायर पेंशन के लिए कोई भी सिक्योरिटी नहीं होनी चाहिए उसको PPO number पर समान मिलाना चाहिए।
8 सभी पुलिस कर्मचारियों को 13 महीने की एक्स्ट्रा पे नए स्केल पर मिलनी चाहिए।
9 जैसा कि हम संगठन में 80 साल के पेंशनर को सम्मानित करते हैं उसी प्रकार से एक साल के अंदर इस मीटिंग में भी पुलिस विभाग द्वारा 80 से ऊपर के पेंशनर को सम्मानित किया जाना चाहिए।
10 पुलिस का हर पुलिस पेंशनर व आम आदमी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए।
जो मांगे पुलिस विभाग के कार्य क्षेत्र में नहीं आती है उन्हें सरकार के ध्यान में लाना चाहिए ताकि इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करके इन्हें स्वीकार किया जाए। बैठक में नेकीराम, बेद ठाकुर, बीना देवी,धर्म सिंह ठाकुर, चमन लाल,संत राम चंदेल,पतराम, ओमप्रकाश, इंद्र सिंह, रत्तीराम शर्मा ,जीतराम,दौलत राम, रामकृष्ण ठाकुर सहित करीब 60 -65 सदस्यों ने भाग लिया।





