कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार ने आज अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पाठशाला परिसर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अर्की विधान सभा के लोक प्रिय विधायक संजय अवस्थी ने शिरकत की ।कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ व विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व वन्दे मातरम प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ व सीएचटी प्राथमिक पाठशाला कुनिहार रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
रमेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया ।
प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों को सभी के समक्ष रखा। प्रदेश सरकार द्वारा दे बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी एक करोड़ बतीस लाख रुपए की राशि के लिए व विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड में लेने के लिए मुख्यतिथि का आभार व्यक्त किया ।
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।देशभक्ति गीत,पहाड़ी गिद्दा,पंजाबी डांस पेश करके भारत वर्ष के कई राज्यो की संस्कृति से रूबरू करवा कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।प्राइमरी स्कूल के नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को भी सभी ने सराहा ।
मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को कहा ,कि बच्चों के लक्ष्य हासिल करने में कोई अगर मजबूती प्रदान करता है ,तो वह एक शिक्षक है ।शिक्षा को तकनीक के साथ जोड़ा जाये ऐसा संकल्प प्रदेश के नायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी का है ,जोकि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शहरी बच्चों से प्रतिस्पर्धा के लिए डे बोर्डिंग स्कूल बना कर व हर विधान सभा क्षेत्र में सीबीएसई विद्यालय खोल कर अपने संकल्प को पूरा कर रहे है ।गुणवत्ता शिक्षा के आंकलन के आधार पर तीन वर्ष पूर्व पूरे राष्ट्र में इक्कीसवे स्थान पर था जोकि आज पांचवे स्थान पर होने से मुख्यमंत्री के शिक्षा के प्रति लगाव को दर्शाता है ।
इस दौरान वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत के उप प्रधान रोहित जोशी ,सूर्यकांत जोशी ,राजेंद्र शर्मा ,अनिल गर्ग सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित सभी विभागों के अधिकारी व अध्यापक वर्ग में प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ सुधीर,दुर्गानंद शर्मा,कमलेश कुमारी, नीलम व अभिवावक वर्ग व स्कूली छात्र मौजूद रहे।





