February 5, 2026 2:53 pm

वर्षों पुरानी सिंचाई नहर बहाल,3 हेक्टेयर भूमि हुई फिर से खेती योग्य

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी सीएसआर पहल के तहत दाड़लाघाट के बरायली गांव में वर्षों से बंद पड़ी एक पारंपरिक सिंचाई नहर को नाबार्ड के सहयोग से पुनर्जीवित किया है। करीब 20 साल बाद दोबारा चालू हुई इस नहर से गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है। परियोजना के तहत पाइपलाइन, ट्रेंचिंग और खेतों की मेड़बंदी का कार्य किया गया, जिससे लगभग 3 हेक्टेयर भूमि फिर से खेती योग्य बन गई। इससे 22 किसान परिवारों को लाभ हुआ है, जो अब साल में तीन फसलें उगा रहे हैं। किसान मटर, टमाटर, अदरक, लहसुन सहित अन्य फसलें उगाकर स्थानीय बाजार में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें सालाना 20 से 25 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। खेतों की मेड़ों पर नेपियर घास लगाने से पशुपालकों को चारा मिला है और गांव के डेयरी किसान रोजाना करीब 50 लीटर दूध बेच पा रहे हैं। इस पहल से बरायली गांव में खेती और आजीविका को नई मजबूती मिली है और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

Leave a Reply

Advertisement