February 17, 2026 12:03 pm

चरस के साथ एक व्यक्ति  गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

बागा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 152.22 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शालुघाट चौक बागा रोड पर गश्त व मोबाइल नाकाबंदी के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार बागा थाना पुलिस की टीम शालुघाट चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान खारसी की ओर से आ रही लाल रंग की कार को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर नियमानुसार स्वतंत्र गवाह को मौके पर बुलाकर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट से एक अर्धगोलाकार काले रंग का पदार्थ तथा आगे की दोनों सीटों के बीच पॉलिथीन में टेप से लिपटे गोलाकार पैकेट बरामद किए गए। जांच करने पर उक्त पदार्थ चरस पाया गया। बरामद चरस को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 152.22 ग्राम निकला।
पुलिस ने आरोपी की पहचान  निवासी गांव समत्याड़ी, डाकघर मांगल, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चरस को अपने निजी इस्तेमाल के लिए लाना बताया है।
डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Advertisement