Month: December 2023

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :02 – 12 – 2023(शनिवार)
    सूर्योदय :06.55 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :10.08 pm
    चंद्रास्त :11.47 am
    चन्द्र राशि :कर्क
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 19
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 5
    पक्ष :कृष्ण 5
    तिथि :पंचमी 05:14 PM तक, बाद में षष्ठी
    नक्षत्र :पुष्य 06:54 PM तक, बाद में आश्लेषा
    योग :ब्रह्म 08:18 PM तक, बाद में इन्द्र
    करण :तैतिल 05:14 PM तक, बाद में गर 06:17 AM तक, बाद में वणिज
    राहु काल :9.00 – 10.30 am
    कुलिक काल :6.00 – 7.30 am
    यमगण्ड :1.30 – 3.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:54 AM – 12:37 PM
    दुर्मुहूर्त :08:21 AM – 09:03 AM

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान ।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान ।

    अर्की आज तक(ब्यूरो) चंडी (अर्की) विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका थीम था ‘नशे में गाड़ी चलाने के दुष्परिणाम’। ‘वाहन प्रदूषण का पर्यावरण पर प्रभाव’। ‘बिजली वाहन और पर्यावरण’। इस प्रतियोगिता में नवम एवं दसवीं कक्षा से प्रथम प्रियंका, द्वितीय धीरज ठाकुर एवं राहुल तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार प्लस वन एवं प्लस टू से पल्लवी प्रथम , मानवी द्वितीय एवं धीरज तृतीय स्थान पर रहा। इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से रितेष शर्मा प्रथम, निवेदिता द्वितीय एवं गीतांजली तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में योगेश कुमार प्रथम, रिया ठाकुर द्वितीय एवं कशिश तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से खुशबू प्रथम, लक्ष्य शर्मा द्वितीय एवं सूरज तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में मानवी प्रथम, ममता द्वितीय एवं पुनीत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सड़क सुरक्षा प्रभारी कुमारी अमिता कौशल, सड़क सुरक्षा सदस्य दिनेश कुमार एवं हेमलता ने आयोजित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को ईनाम बांटे एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • अभिनेत्री कंगना रनौत आएंगी बिलासपुर, ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट’ में लेंगी हिस्सा।

    अभिनेत्री कंगना रनौत आएंगी बिलासपुर, ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट’ में लेंगी हिस्सा।

    अर्की आज तक शिमला(ब्यूरो): विश्व संवाद केन्द्र, न्यास, हिमाचल, 12 दिसंबर को प्रदेशभर के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बिलासपुर में ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ आयोजित कर रहा है। प्रदेश में विभिन्न आयामों में सक्रिय प्रभावकों को एक मंच के माध्यम से एकत्रित करने और राष्ट्र, समाज व प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देने के उद्देश्य से आयोजित हो रही ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट 2023 में फ़ेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय 100 से अधिक प्रभावक भाग लेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ क़िस्मत कुमार तथा अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत मुख्य वक्ता होंगे।अपने ध्येय वाक्य – संवादात सौहार्दम – अर्थात् ‘संवाद से सौहार्द’ के अनुरूप, विश्व संवाद केन्द्र हिमाचल इस कार्यक्रम के माध्यम से देवभूमि के प्रतिभाशाली प्रभावकों, जो अपने गाँव-शहर से लेकर प्रदेश और यहाँ तक कि देशभर में अपनी रचनात्मक विधा से एक अनूठी छाप छोड़ रहे हैं, उन्हें एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। इस सोशल मीडिया मीट के माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी।‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ बिलासपुर स्थित पूर्णम् मॉल में मंगलवार, 12 दिसंबर को आयोजित होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। सोशल मीडिया मीट हेतु प्रतिभागियों को विश्व संवाद केन्द्र, हिमाचल द्वारा प्रसारित ऑनलाइन फॉर्म इस लिंक:(https://t.ly/hCZAK ) के माध्यम से पंजीयन अनिवार्य है।समाज के सभी वर्गों में सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के बीच, राष्ट्रीय विचारों और सामाजिक सरोकार से लेकर, ख़ान-पान, वेश-भूषा, कला, भाषा, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन, आदि क्षेत्रों में सक्रिय प्रदेश के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रियेटर्स आज समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’, प्रदेश का इस तरह का पहला मंच होगा, जो विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभा रहे सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एकीकृत कर उन्हें परस्पर विचार-विमर्श व सहयोग हेतु एक परितंत्र विकसित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

  • अर्की में चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन ।

    अर्की में चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन ।

    अर्की आज तक(ब्यूरो): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की छात्र में अध्यापकों हेतु चल रहे चार दिवसीय स्वास्थ्य एवम कल्याण प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ । शिविर में विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों ने भाग लिया।
    इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम शामिल हुए । इस अवसर पर विभिन रिसोर्स पर्सन द्वारा विभिन्न विषयों पर उपस्थित अध्यापकों के जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ0 शिवांकी ने उपस्थित अधयापकों को मानसिक ,रोकथाम एवम पदार्थ प्रबंधन दुरुपयोग एवम एचआई वी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सेवानिवृत्त उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डॉ0 संतलाल शर्मा,प्रधानाचार्य मंजू पवन शर्मा , मुनीश कमल, भारतेन्दु भार्गव मुकेश भार्गव ने व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कि समस्त अद्यापको के अलावा रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद करते हए कहा इस शिविर में उपस्थित अध्यापकों का आह्वाहन करते हए कहा कि उपस्थित सभी अध्यापक आज से स्वास्थ्य एम्बेसडर बन गए है तथा इसके पश्चात उनकी जिम्मेवारी ज्यादा बढ़ गई है क्योकि अब वह विद्यालय के अन्य अध्यपको को स्वास्थ्य के साथ अन्य विषयों के बारे जागरूक करना होगा । जिसमे स्कूल में अध्यपको द्वारा बच्चों के साथ किया जाने वाले व्यवहार के बारे में भी बताया गया है। क्योंकि आजकल अध्यापक या बच्चों के बीच किसी प्रकार का दुर्व्यवहार , शब्द या मानसिक हिंसा बच्चे मानसिक तौर जल्दी ही कुंठित हो जाते है। इसलिए बच्चों की मानसिकता को समझते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करे। तथा विधालय में इस प्रकार का वातावरण बनाया जाए जिससे इस प्रकार की गलत बातें न हो सके । तथा बच्चों उनके साथ दुर्व्यवहार ओर हिंसा के खिलाफ जो कानून व अधिकार है उनकी जानकारी दी जाए।

  • इतिहास के पन्नो से

     

     

    1 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस

     

    ???? सीमा सुरक्षा बल (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स- संक्षेप में सीसुब या बीएसएफ, BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है एवँ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।

    1 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल 1640 में स्वतंत्र हुआ।

    ???? कोलकाता और ढाका के बीच 1933 में विमान सेवा की शुरूआत हुई।

    ???? अमरीकी राज्य अलबामा में 1955 में एक काली महिला को इसलिए ग़िरफ़्तार कर लिया गया था, क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए ख़ाली करने से इनकार कर दिया था।

    ???? अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने 1959 में संधि पर हस्ताक्षर किये।

    ???? बाहरी अंतरिक्ष से 1959 में पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

    ???? नागालैंड 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।

    ???? बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना 1965 में हुई।

    ???? इजराइल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 1973 में 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

    ???? वर्जीनिया के अपरविले में 1974 में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

    ???? अंगोला 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

    ???? बांग्लादेश में जनरल जियाउर रहमान ने 1976 में खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत 1987 में डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

    ???? पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने 1988 में बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

    ???? बांग्लादेश में 1988 में आये चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।

    ???? एड्स जागरूकता दिवस की 1991 में शुरुआत हुई।

    ???? दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित।

    ???? चेचेन्या को 1997 में विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

    ???? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2000 में तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

    ???? विसिट फ़ॉक्स 2000 में मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर 2001 में तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।

    ???? ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।

    ???? नेपाल ने 2006 में नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

    ???? चीन के सान्या में 2007 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

    ???? बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का 2008 में निधन हो गया।

    1 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? विश्व एड्स दिवस

    ???? नागालैंड स्थापना दिवस

    ???? सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस (भारत)

    ???? स्वतंत्रता पुनर्स्थापन दिवस (पुर्तगाल)

    ???? लाल सेब खाओ दिवस (अमेरिका)

    ???? प्रथम राष्ट्रपति दिवस (कजाकिस्तान)

    ???? एकीकरण दिवस (रोमानिया)

    ???? राष्ट्रीय दिवस (म्यान्मार)

    ???? गणतंत्रता दिवस (केंद्रीय अफ्रिका गणराज्य)

    ???? स्वशासन दिवस (आइसलैंड)

    ???? शिक्षक दिवस (पनामा)

  • कैसा रहेगा आज का दिन जानिये अपने राशिफल से

     

    आज के लिए राशिफल (01-12-2023)

    मेष
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। बड़ों का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिल सकता है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा जोड़ रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    वृष
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपकी कोशिका ठिकाना नहीं रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नवीन विषयों को बल मिलेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग

    —————————————

    मिथुन
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए बनाए रखें। आप घर से बाहर किसी भी वाद विवाद में ना पड़ें नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर किसी निवेश में पड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको उल्लेखनीय प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। किसी की सीख व सलाह आपके खूब काम आएगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ उठाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकते है। यदि आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांगे नहीं तो अधिकारियों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    सिंह
    01-12-2023

    आज का दिन आपके आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। आपको टीमवर्क के जरिए काम करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कन्या
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आप अपने मन मे नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें ,नहीं तो उसका असर आपका काम पर भी पड़ सकता है। आपके अंदर अतरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    तुला
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले,नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह बढ़ सकता है। डॉक्टर का परामर्श लें। यदि आपने उसमें लापरवाही की तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका कोई मामला यदि लंबे समय से लंबित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको किसी नई डील को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है तभी वह पूरी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    01-12-2023

    आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। आप सकारात्मक परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी बाहरी काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप निजी जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    धनु
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा । सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता और बेहतर होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मकर
    01-12-2023

    आज के दिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले,नहीं तो आपके बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहा सुनी हो सकती हैं जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसमें ढील दे सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भावनात्मक स्तर पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। अपने घर,मकान,दुकान आदि की मरम्मत करवाने की योजना बना रहे थे तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी अजनबी से आप अपने मन की कोई बात शेयर ना करें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मीन
    01-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक काम करने के लिए रहने वाला है। आप अपने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। घरेलू मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप बड़ों की सीख व सलाह पर चलेंगे तो आपके काफी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं,फिर भी वह अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपके कुछ मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग