Month: December 2023

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में स्किल विद इनोवेशन थीम के साथ फ्रेशर पार्टी का किया गया आयोजन

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में स्किल विद इनोवेशन थीम के साथ फ्रेशर पार्टी का किया गया आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में स्किल विद इनोवेशन थीम के साथ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एसीएल पदम सिंह पंवर मुख्यातिथि रहे। संस्थान में एक आदर्श और रोमांचित माहौल के साथ नए छात्रों का स्वागत किया गया। फ्रेशर पार्टी समारोह का आयोजन दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन रंगारंग प्रदर्शन के साथ किया गया। जिसमें रैंप वॉक टास्क परफॉर्मेंस,संगीत नृत्य इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहे। फ्रेशर पार्टी के दौरान मुख्य अतिथि पदम सिंह पंवर ने छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने और निरंतर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई में छात्रों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऐसे प्लेटफॉर्म्स की भी बढ़-चढ़कर सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की मॉडलिंग की प्रतियोगिताओं से गुजरने के बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया गया। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोर्स की छात्रा रीता मिस फ्रेशर व इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक कोर्स के छात्र टीटू को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की और विभिन्न कोर्सों के छात्रों को आपस में एक सामंजस्य पूर्ण वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि आईटीआई में उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक अद्वितीय अवसर है जहां पर वह कौशल का प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ एक बेहतर जीवन की शुरुआत कर सकते हैं और इस संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद अपना नौकरी पेशा एक सक्षमता के साथ शुरू कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान संस्थान का समस्त प्रशिक्षक और गैर प्रशिक्षक कर्मचारी वर्ग भी उपस्थित रहा।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    3 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

     

    ♿ हर साल विश्व में 3 दिसंबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन का मकसद है – दिव्यागों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना। हर साल इस दिन दिव्यांगों के विकास, उनके कल्याण के लिए योजनाओं, समाज में उन्हें बराबरी के अवसर मुहैया करने पर गहन विचार विमर्श किया जाता है।

    3 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? लार्ड कार्नवालिस ने 1790 में आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

    ???? बाजी राव द्वितीय को 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।

    ???? अंग्रेज़ों ने 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

    ???? वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

    ???? फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा 1910 में विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

    ???? तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने 1912 में युद्धविराम समझौता किया।

    ???? इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1967 में नजरबंद किये गए।

    ???? भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

    ???? होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।

    ???? सन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित।

    ???? जीन बेडेल बोकासा ने 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

    ???? भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

    ???? रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

    ???? ताइवान में 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

    ???? ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

    ???? यूएनईपी ने 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

    ???? मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

    ???? फिलीपींस में 2012 में आये भूफा तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

    3 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? भोपाल गैस त्रासदी दिवस

    ???? विश्व विकलांग दिवस

  • केसा रहेगा दिन जानिये आज के राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (03-12-2023)

    मेष
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत विषय में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में करीबियों से चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक दूसरे के पास आएंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें आपको शांत रहना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    वृष
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भावनात्मक विषयों में आपको कुछ सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी काम को करने के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी सरकारी योजना में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कर्क
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को सुधारने में लगे रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने घर की मरम्मत करने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय कम होगी और व्यय बढ़ेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर उलझन में ना आएं। परंपरागत कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह भविष्य के लिए भी आसानी से बचत कर पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कन्या
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। मित्रों का साथ आपको पूरा मिलेगा। आप यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से चले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    तुला
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि पूरी होते-होते रह रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ जिम्मेदारियाओं का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बंधु बंधुओं से आपको मदद मिलेगी और आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अध्यात्म के कार्यों को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    धनु
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर जिद और जल्दबाजी न दिखाएं। सोच-समझ से आगे बढ़े। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर्स पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह उनके किसी काम को गलत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मकर
    03-12-2023

    आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    03-12-2023

    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें, तो बेहतर रखेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आपको कुछ स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ कुछ ठगी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    03-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें और अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। रक्त संबंधी रिश्तों मे सुधार आएगा। आप कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अजनबी लोगों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

  • आज का पञ्चाङ्ग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :03 – 12 – 2023(रविवार)
    सूर्योदय :06.56 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :11.02 pm
    चंद्रास्त :12.21 pm
    चन्द्र राशि :कर्क 09:36 PM तक, बाद में सिंह
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 20
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 6
    पक्ष :कृष्ण 6
    तिथि :षष्ठी 07:27 PM तक, बाद में सप्तमी
    नक्षत्र :आश्लेषा 09:36 PM तक, बाद में मघा
    योग :इन्द्र 08:56 PM तक, बाद में वैधृति
    करण :वणिज 07:27 PM तक, बाद में विष्टि
    राहु काल :4.30 – 6.00 PM
    कुलिक काल :3.00 – 4.30 pm
    यमगण्ड :12.00 – 1.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:55 AM – 12:37 PM
    दुर्मुहूर्त :04:10 PM – 04:53 PM

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व एड्स दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली लोगो को किया गया जागरूक

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व एड्स दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली लोगो को किया गया जागरूक

    अर्की आजतक

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विश्व एड्स दिवस को मनाते हुए(LET COMMUNITIES LEAD ) इस वर्ष थीम के साथ रैली का आयोजन किया गया । यह रैली विद्यालय परिसर से चौरंटु तक निकाली गई।विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा,एवम अध्यापिका सरोज कुमारी ने बच्चों और चौरंटु के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए एड्स से बचाव व सुरक्षा के बारे बताया साथ की बच्चों ने भी लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया। अन्त में मुख्यधापिका मनोरमा कुमारी चड्ढा ने सभी छात्रों को जागरूकता संदेश देते हुए कार्यक्रम व एड्स जागरूकता रैली को विराम दिया। इस रैली में विद्यालय अध्यापक भूपेन्द्र शास्त्री , पवन कुमार , अतिबाला,तथा आशा वर्कर विजया कुमारी तथा चिंतामणि भी उपस्थित रहें।

  • आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार । संजय अवस्थी

    आपदा प्रभावितों को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही प्रदेश सरकार । संजय अवस्थी

    अर्की आज तक (ब्यूरो): मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं यह सुनिश्चित बना रहे हैं कि इस वर्ष भारी आपदा के कारण त्रस्त प्रदेशवासियों को समय पर राहत मिले और उनका पुनर्वास सुनिश्चित हो। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में स्थानीय लोगों की समस्याओं का निकारण करने के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सोलन पहंुचे और उन्होंने विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोलन ज़िला के आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सही मायनों में आम आदमी की सरकार है और सरकार पूर्ण रूप से जन कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में मुख्यमंत्री ने 377 ऐसे आपदा प्रभावित परिवारों को 11.31 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि प्रदान की जिनकी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन प्रभावितों के खातों में पहली किश्त के रूप में 3-3 लाख रुपए हस्तातंरित किए गए। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन के आपदा प्रभावितों को अब तक 42.53 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ज़िला में 783 ऐसे परिवार है जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें भी विशेष राहत पैकेज के अनुरूप राशि प्रदान की जा रही है। सोलन ज़िला में इस वर्ष आपदा से लगभग 653 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से हिमाचल आपदा से उभर कर पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना क्रांतिकारी सिद्ध होगी। 680 करोड़ रुपए की लागत से आरम्भ की गई स्टार्ट अप योजना के प्रथम चरण से प्रदेश के युवाओं को स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दे रही है जो युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपए की मास्टर योजना तैयार की गई है। विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क सम्पर्क, सिंचाई सुविधा एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारी को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की उचित समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है।

  • विश्व एड्स दिवस के मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत एचआईवी एड्स से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम

    विश्व एड्स दिवस के मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत एचआईवी एड्स से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विश्व एड्स दिवस के मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत एचआईवी एड्स से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम पर आयोजित किया। राजकीय उच्च पाठशाला कंसवाला में दौलत राम ने इस वैश्विक बीमारी के उन्मूलन हेतू जन भागीदारी और जागरूकता के प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। रेड रिबन कम्पैन अंबुजा के कर्मचारियों ट्रक चालकों को भी जागरूक किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधन और स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन एक सप्ताह तक स्वास्थ्य परियोजना के 42 गांव में समुदाय के लोगो के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। विश्व एड्स दिवस के दिन करीब पांच विद्यालयों और आईटीआई सेड्डी के करीब 950 से अधिक विद्यार्थियों सहित दाड़लाघाट,कंसवाला,सोहरा कनेता,मांगू में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

  • विभिन्न विद्यालयों में विश्व एड्स दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित

    विभिन्न विद्यालयों में विश्व एड्स दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट के तहत विभिन्न विद्यालयों में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस,एनसीसी,इको क्लब इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने की। इस अवसर पर सारा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। वही,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स दिवस को लेकर प्रातः कालीन सभा में भाषण तथा कविता पाठ का आयोजन हुआ। इसके उपरांत टीजीटी मेडिकल नवीश कुमार द्वारा एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उधर,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में विश्व एड्स दिवस पर प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के छात्र रमन ने विश्व एड्स दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में एड्स दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या स्मृति नेष्टा ने बच्चों को एड्स के बारे में बारीकी से जानकारी देकर जागरूक किया।

  • जानिये किन किन जगह रहेगी आज विद्युत आपूर्ति ठप

    जानिये किन किन जगह रहेगी आज विद्युत आपूर्ति ठप

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत विद्युत अनुभाग नवगांव के तहत चाखड़,बुघार,चमरोल,सुहनी, नेहर,पारनु,बड़ाल व अनुभाग धुन्दन के सरयांज,धुन्दन व इसके आसपास के सभी गांव में दो दिसंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत हेतु प्रात 9:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।

  • कैसा रहेगा आज देखे राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (02-12-2023)

    मेष
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप आर्थिक मामलों में सावधान रहें। सगे संबंधियों से रिश्तों में यदि कुछ दरार चल रही थी, तो उसमें नजदीकीयां आएंगी। बंधुत्व की भावना बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी किसी मुकाम को हासिल कर सकेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    वृष
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने हाथ से जाने नहीं देना है। सगे संबंधियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। पैतृक मामलों में आप सावधानी बरतें और किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    मिथुन
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को ऊंचा बनने के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सभी के साथ सम्मान बना रहगा। नवीन विषयों को बढ़ावा मिलेगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे और आपके अनूठे प्रयास आज रंग लाएंगे। आपके चारो ओर का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाएं, तो आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपके लिए समस्या लेकर आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    कर्क
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपने यदि महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी से वाद विवाद में ना पड़े। सरकारी योजना को लेकर आपको अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आप उसमें धन लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग विदेश से व्यवसाय करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ प्रयासों को कर सकते हैं और आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आर्थिक उन्नति के प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे और आपको किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कन्या
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। सभी का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। आप यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। प्रशासनिक कार्यों में आपको ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान कर सकते हैं। सभी का सहयोग और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। रचनात्मक कार्यों में आप आगे रहेंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आपको दिन का कुछ समय निकालना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में सफल रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    धनु
    02-12-2023

    आज का दिन आपके आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कार्यक्षेत्र में अपने साथियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएंगी। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके बिजनेस में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लक्ष्य को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह लंबा लटक सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मकर
    02-12-2023

    आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और बड़ों के बातों पर चलकर आप किसी नए काम की शुरुआत करने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधानी बनाए रखना ही होगी और कामकाज में यदि कुछ अड़चने लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेंगे और उन्हें पूरा करके ही आज वह चैन से बैठेंगे। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको घर और बाहर बड़ों की बातों को ध्यान से सुनकर उन पर अमल करना होगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने साहस और पराक्रम से प्रत्येक कार्य को आसानी से कर पाएंगे, लेकिन आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण उसे सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बेवजह कहासुनी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    02-12-2023

    आज का दिन आपके लिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका किसी भूमि, वाहन, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप अपने आवश्यक कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं को लेकर खरीदारी करेंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही है। बिजनेस में यदि आपका कुछ धन लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग