Month: December 2023

  • संजय अवस्थी 06 दिसम्बर को अर्की के प्रवास पर

    संजय अवस्थी 06 दिसम्बर को अर्की के प्रवास पर

    अर्की आजतक

    अर्की

    मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 06 दिसम्बर, 2023 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
    संजय अवस्थी 06 दिसम्बर, 2023 को दिन में 01.00 बजे गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर बटालियन प्रशिक्षण केन्द्र, अर्जुन मैदान शालाघाट में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

  • राष्ट्रीय  खेल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी बी एल स्कूल कुनिहार की वंशिका ठाकुर ।

    राष्ट्रीय खेल में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी बी एल स्कूल कुनिहार की वंशिका ठाकुर

    अर्की आज तक, कुनिहार(अक्षरेश शर्मा): बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी I जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की वंशिका ने राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया जिससे वंशिका का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है जो की लखनऊ मे 16 से 20 दिसम्बर 2023 तक आयोजित की जाएगी I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से जिला बिलासपुर में 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमे अनेक प्रशिक्षित कोच इन्हें प्रशिक्षण देंगे I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की वंशिका ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है उन्होंने बताया की वंशिका ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सहायक निदेशक स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश , प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से वंशिका हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I वंशिका की इस उपलब्धि के लिए एडीपीओ महेंदर , शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव ,अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर व् सभी सदस्यों ने, वंशिका व उनके अभिभावक माता को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है I वंशिका के माता –पिता को वंशिका पर गर्व हे की वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद स्पर्धा में भाग ले रही है I छात्रा वंशिका को प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया , उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया

  • इतिहास के पन्नो से

     

    4 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज भारतीय नौसेना दिवस

     

    ???? भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है। 3 दिसंबर को भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाक सेना के ख़िलाफ़ जंग की शुरुआत कर चुकी थी। वहीं, ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने कराची नौसैनिक अड्डे पर भी हमला बोल दिया था। इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नौसेना ने पाकिस्तान के तीन जहाज नष्ट कर दिए थे। इसमें भारतीय नौसेना का आई.एन.एस. खुकरी भी पानी में डूब गया था। इसमें 18 अधिकारियों सहित लगभग 176 नौसैनिक सवार थे।

    4 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का 1748 में जन्म हुआ।

    ???? वायसराय लॉर्ड विलियम बैन्टिक ने 1829 में सती प्रथा समाप्त की।

    ???? गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने 1860 में पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

    ???? इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का 1888 में जन्म।

    ???? इंग्लैंड में स्मॉग की 1952 में घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

    ???? दक्षिणी अमरीका में ऐटलांटिक महासागर में स्थित बरमूदा द्वीप के बारे में 1952 में अमरीका, ब्रिटेन और फ़्रांस की तीन पक्षीय कॉन्फ़ेन्स आरंभ हुई।

    ???? भारत और नेपाल के बीच 1959 में गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

    ???? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

    ???? भारतीय नौसेना ने 1971 में पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

    ???? मिस्र के विरुद्ध 1977 में अरब मोर्चा गठित।

    ???? हिजबुल्ला आतंकवादियों ने 1984 में कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

    ???? सं.रा. अमेरिका डेविस कप 1995 में चैंपियन बना।

    ???? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।

    ???? अशोक गहलोत 2003 में विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

    ???? पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

    ???? फिलीपींस के एक गाँव में 2006 में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

    ???? प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को 2008 में क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

    ???? सीरिया में 2012 में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

    4 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? भारतीय नौसेना दिवस

  • आज का राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (04-12-2023)

    मेष
    04-12-2023

    आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से समाज के लोगों का भला होगा। यह भलाई ही आपको जीवन में सफलता दिलाएंगे। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। जीवनसाथी की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    04-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपके परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उस पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    04-12-2023

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। सफर पर अपने किसी खास दोस्त को साथ ले जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से संबंधित मीटिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने का प्लान बनाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कर्क
    04-12-2023

    आज आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोई भी काम पूरे मन से करना होगा। कुछ दिनों से आप किसी काम के बिगड़ जाने से परेशान हो रहे हैं। हो सकता है कि आज आपका कोई बन जाए तो आप खुश भी हो जाएं। आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आप आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। परिवार और पैसों के मामलों मेंआज आप बिजी रहेंगे। भविष्य में आप जिन समस्याओं का सामना करने जा रहे हैं, उनके लिए आप तैयार रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    सिंह
    04-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे। यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    04-12-2023

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    तुला
    04-12-2023

    आज सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और आप तरक्की खूब करेंगे। आप दूसरों से मिलने-जुलने में ज्यादा सहज महसूस नहीं करते, लेकिन आज के दिन वे पूरी तरह सामाजिक रहने वाले हैं। आज आपको दूसरों से मिलने-जुलने में कोई परेशानी नहीं होगी। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। कर्जे से निपटने के लिए सहयोग और रास्ता भी मिलेगा। कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    04-12-2023

    आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप किसी ने वाहन मकान दुकान आदि को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    धनु
    04-12-2023

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए ऑफिस में सीनियर्स की मदद से आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। आपका कोई परिचित यदि आपको कोई सलाह दे, तो उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    मकर
    04-12-2023

    आज आपका रुका हुआ धंधा फिर से तरक्की के मार्ग पर चलने लगेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। समस्याओं का कोई रचनात्मक समाधान निकालने की पूरी कोशिश भी करेंगे और आप सफल हो जाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    04-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसमें उनको सावधान रहना होगा और अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान के कुछ किए गए कार्य से आपको निराशा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मीन
    04-12-2023

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापारिक धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

  • शिमला ग्रामीण में हरशिंघ महाराज के दरबार पहुंचा संकल्प यात्रा का मोदी रथ

    शिमला ग्रामीण में हरशिंघ महाराज के दरबार पहुंचा संकल्प यात्रा का मोदी रथ

    अर्की आज तक,शिमला (ब्यूरो): विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे शिमला ग्रामीण मंडल में चल रही है। यात्रा का मकसद लोगों के बीच जाकर केंद्र की योजनाओं को जन जन तक लाना है। इसी कड़ी में शिमला ग्रामीण मंडल में ग्राम पंचायत चनावग व ग्राम पंचायत नेहरा खंड बसंतपुर पहुंची। यहां पर हरशिंघ महाराज के दरबार में लोगों ने यात्रा में जुड़ कर सहयोग किया।हिमाचल प्रदेश में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला जिला के 13 ब्लॉकों में से 10 ब्लॉकों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आज लोगों को अलग-अलग पंचायतों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी ‘मेरी जुबानी मेरी कहानी’ भी बयां कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को ड्रोन का डेमो भी दिया गया और बताया गया कि कैसे ड्रोन के माध्यम से किसान कृषि बागवानी में इसका प्रयोग करके लाभ उठा सकते हैं।ग्राम पंचायत चनावग में कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा शर्मा ने की। इसमें करीब 120 लोगों ने भाग लिया व स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया।
    इनमें रवि मेहता, यशपाल ठाकुर, कमलेश शर्मा, पारुल शर्मा, रोशनलाल, बीआर वर्मा, एनएस वर्मा, जगदीश शर्मा, खेमराज, जितेंद्र भारद्वाज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री, मीनाक्षी, मीरादेवी, रीता देवी, संतोषी, ठाकुर दास, हेतराम सहित डॉ. मोनिका धीमान, हैल्थ वर्कर कुमारी नेहा, आशा वर्कर गोदावरी ने आभा कार्ड भी बनाए। स्थानीय प्रधान सुनीता शर्मा, निशा शर्मा, तारा शर्मा, रीना, मोनिका, सरोज, सुनीता आदि मौजूद रहे।लोगों ने वाहन में लगी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें लेखन सामग्री भी प्रदान की गई, जिसमें अनेक योजनाओं के बारे में उल्लेख किया गया है। इसके इलावा उन्हें अलग से केंद्र सरकार की योजनाओ बारे बताया गया व संकल्प शपथ भी दिलाई गई। साथ ही लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मातृ वंदन योजना आदि केन्द्रीय योजनाओं से बहुत लाभ मिल रहा है।

  • सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया

    सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी गणपत राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह रहे।समारोह ‌में बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक,समूहगान,कविताएं,योगा,नृत्य,एकल गान,एकल नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम में साल भर में विभिन्न गतिविधियों में प्रथम,द्वितिय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विवेक,आयुष को खंड व जिला स्तरीय की उपलब्धियों के लिए गोल्ड,सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। जबकि आरती को राज्य स्तरीय की उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर नवाजा। प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा ने समारोह में मुख्यातिथि,विशेष अतिथियों व जनता का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया। उन्होंने बच्चों की वर्ष भर की गतिविधियों को भी अवगत करवाया। इस मौके पर कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु नुरातु राम ने 51 हजार,गणपत राम ने 21 हजार,हेमराज ठाकुर ने 11 हजार व अमरेंद्र सिंह ने 13 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर पंचायत मांगल प्रधान उर्मिला,उपप्रधान सीता राम,वन विभाग से सेवानिवृत्त नरातु राम,हेमराज शर्मा,शिक्षा समिति के संयोजक चुनी लाल चौहान,
    चेयरमैन धनी राम,शेर सिंह,जिया लाल,सुरेश,अमरजीत,प्रेम लाल,रतन सेन,पंचायत सदस्य,महिला मंडल कंधर,समत्याडी,भलग,सहनाली,एसएमसी सदस्य,विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक गण सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :04 – 12 – 2023(सोमवार)
    सूर्योदय :06.57 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :11.53 pm
    चंद्रास्त :12.21 pm
    चन्द्र राशि :सिंह
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 21
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 7
    पक्ष :कृष्ण 7
    तिथि :सप्तमी 09:59 PM तक, बाद में अष्टमी
    नक्षत्र :मघा पूरा दिन
    योग :वैधृति 09:47 PM तक, बाद में विष्कुम्भ
    करण :विष्टि 08:42 AM तक, बाद में बव 10:00 PM तक, बाद में बालव
    राहु काल :7.30 – 9.00 am
    कुलिक काल :1.30 – 3.00 pm
    यमगण्ड :10.30 am – 12.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:55 AM – 12:38 PM
    दुर्मुहूर्त :12:38 PM – 01:20 PM, 02:45 PM – 03:28 PM

  • हंस फाउंडेशन की एमएमयू अर्की टीम ने अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के उपलक्ष पर मानसिक रोगियों के लिए कुनिहार में विशेष शिविर का किया आयोजन

    हंस फाउंडेशन की एमएमयू अर्की टीम ने अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के उपलक्ष पर मानसिक रोगियों के लिए कुनिहार में विशेष शिविर का किया आयोजन

    अर्की आजतक

    आज हंस फाउंडेशन की एमएमयू अर्की टीम ने अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस के उपलक्ष पर आसरा हाफ वे होम जो कि मानसिक रोगियों के लिए कार्यरत है के साथ मिलकार कुनिहार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें दवा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधि भी करवाई गई जिसमें सभी रोगियों तथा स्टाफ मेंबर ने भाग लिया।इस कैंप में लगभाग 40 लोगो की जांच की गई जिसमें लगभाग सभी महिलाएं थीं…फन एक्टिविटी में उनसे म्यूजिकल बॉल पास, चम्मच दौड़ और गायन और नृत्य भी करवाया गया ..जिसे सभी ने बड़े चाव के साथ खेला तथा आनंद लिया। वहां की आवासीय प्रबंधक श्रीमती साधना ठाकुर ने हंस फाउंडेशन का तहे दिल से आभार प्रदर्शन किया और भविष्य में भी इस तरह के कैंप के लिए अनुरोध किया है। हंस फाउंडेशन टीम की तरफ से एसपीओ उमा ठाकुर डॉ. शिल्पा ठाकुर फार्मासिस्ट उमा भारती लैब टेक रमन सोही और पायलट महेंद्र कुमार ने हिसा लिया

  • विश्व एड्स दिवस अवसर पर अर्की महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉक्टर योगेश कुमार तथा छात्र मोहित ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया सम्मानित

    विश्व एड्स दिवस अवसर पर अर्की महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉक्टर योगेश कुमार तथा छात्र मोहित ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया सम्मानित

    अर्की आजतक

    अर्की

    1 दिसंबर, 2023 को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय अर्की की रेड रिबन इकाई के प्रभारी डॉ योगेश कुमार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा महाविद्यालय में रेड रिबन से संबंधित उत्कृष्ट कार्यो को व्यावहारिक रूप देने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शिमला स्थित पिटर ऑफ होटल में आयोजित किया गया‌। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल तथा मुख्य सदस्य सचिव तथा विधायक अर्की क्षेत्र  संजय अवस्थी जी भी उपस्थित रहे। जिला सोलन के महाविद्यालयों में श्रेष्ठतम रेड रिबन से संबंधित गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए यह पुरस्कार राजकीय महाविद्यालय अर्की को प्रदान किया गया। मुख्य संसदीय सचिव  संजय अवस्थी ने इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तथा रेड रिबन के प्रभारी योगेश कुमार एवं छात्र मोहित ठाकुर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अर्की महाविद्यालय को अकादमिक तथा अन्य गतिविधियों के लिए किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंका जा सकता। इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने रेड रिबन प्रभारी डॉक्टर योगेश कुमार शर्मा तथा छात्र मोहित ठाकुर सहित सभी रेड रिबन की गतिविधियों में अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाने वाले विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्या ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी तरह से मानव कल्याण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए हिमाचल भर में अपनी मिसाल स्थापित करनी होगी।

  • देसी खाद के उपयोग से दसेरन जेरी के किसान नरेश कुमार के खेतों में उगी करीब तीन तीन फुट लंबी और सात सात किलो वजनी लौकी

    देसी खाद के उपयोग से दसेरन जेरी के किसान नरेश कुमार के खेतों में उगी करीब तीन तीन फुट लंबी और सात सात किलो वजनी लौकी

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    देसी खाद का उपयोग कर कृषि कार्य में नए-नए बदलाव देखने को मिलते हैं। सब उपमंडल दाड़लाघाट के गांव दसेरन जेरी के किसान नरेश कुमार के खेतों में उगी करीब तीन तीन फुट लंबी और 7-7 कुल 14 किलो वजनी लौकी चर्चा का केन्द्र बनी है। इस लोकी को देखने के लिए क्षेत्र के लोग खेतों में पहुंच रहे हैं। किसान नरेश कुमार ने बताया कि वह अपने खेतों में सभी तरह की सब्जी को उगाने में देसी खाद का प्रयोग करते हैं,जिसके फलस्वरूप बढ़िया सफल पैदा होती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलग-अलग तरह की सब्जियों की विशेष फसल यहां उगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह अपनी मेहनत का इतना बड़ा फल देखकर काफी खुश है। पेशे से नरेश कुमार ट्रक चालक का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि ट्रक चलाने के अलावा खाली वक्त में खेतीबाड़ी का कार्य भी करते रहते है।